
NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी 2025 परीक्षा आगामी 4 मई को आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है। वहीं छात्रों को अब बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है। इस बार परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी। आइए जानते हैं कि नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे-
नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को जारी किए जा सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी हॉल टिकट जारी कर दिया है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप पहले जारी किए जाते हैं। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 रोज पहले जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि 1 मई तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
नीट यूजी का कुल पेपर 720 अंकों का रहेगा। इस पेपर में फिजिक्स विषय से 45 सवाल पूछे जाएंगे, केमिस्ट्री विषय से 25 सवाल और 90 प्रश्न बायोलॉजी (जूलॉजी- बॉटनी) से पूछे जाएंगे। परीक्षा में MCQ टाइप के 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर प्रत्येक सवाल के 4 अंक और गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिए जाएंगे। नीट यूजी परीक्षा के जरिए भारत में MBBS और BDS कोर्स में दाखिला मिलता है।
इस बार नीट की परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम एक ही दिन में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा देशभर के 550 शहरों के करीब पांच हजार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।