शिक्षा

NTA ने लॉन्च की New Website, अब NEET UG का सिलेबस देखें यहां

NTA Luanches New Website For NEET UG: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है, जिसका पता है neet.nta.nic.in. साथ ही एनटीए ने छात्रों को नोटिस जारी कर सिलेबस के बारे में जानकारी दी।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2024, 4:04 PM IST
NEET UG Syllabus

NTA Luanches New Website For NEET UG: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है। नीट यूजी का सिलेबस देखने के लिए छात्र इस वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है, जिसका पता है neet.nta.nic.in

एनटीए ने इस संबंध में नोटिस जारी कर कहा कि सभी कैंडिडेट्स को सूचित किया जाता है कि नीट यूजी के सिलेबस को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे बड़े स्तर पर NMC की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी की तैयारी के लिए इस सिलेबस की मदद लें। 

जानिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 

नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी महीने से शुरू हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन (NEET UG 2025 Registration) 

  • सबसे पहले NTA के आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर NEET UG रजिस्ट्रेशन वाली लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन करें 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें

तीनों विषय का सिलेबस देखें

एनटीए ने NEET UG 2025 का सिलेबस विषयवार NMC की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जारी किया है। छात्र इस वेबसाइट की मदद से पूरा सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। नीट परीक्षा में मुख्यत: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। 

वर्ष 2024 में कब हुई थी नीट परीक्षा

हर साल बड़ी संख्या में छात्र नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। पिछले वर्ष करीब 22 लाख छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वर्ष 2024 में नीट यूजी परीक्षा 5 मई को एक ही शिफ्ट में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

Updated on:
31 Dec 2024, 4:04 PM IST
Published on: