
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 5 मई 2024 को होने वाली नीटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नीट एक प्रवेश परीक्षा है जिसका आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। यह परीक्षा साल में एक बार होती है, जिसमें लाखों की संख्या में छात्र भाग लेते हैं। इस साल करीब 24 लाख से अधिक छात्रों ने नीट यूजी के लिए आवेदन किया है।
परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को एक ही पाली में होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे सुबह से शुरू होकर 1:30 बजे तक चलेगा। सभी परीक्षार्थी एडमिट कार्ड लेकर एग्जाम सेंटर पहुंचें।
नीट परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मेडिकल कोर्सेज (Medical Courses) में देश भर के छोटे-बड़े विश्वविद्यालय में दाखिला मिलता है। यह परीक्षा एमबीबीएस के 706 मेडिकल कॉलेज की 109145, बीडीएस के 323 कॉलेज की 28088, आयुष पाठ्यक्रम ( बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवाईएमएस, बीयूएमएस,) तथा बीवीएससी की 55851 एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख 10 हजार सीटों के लिए होगी।
Updated on:
3 May 2024, 12:13 PM IST
Published on:
3 May 2024, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.