NEET UG 2025 Score and Cut Off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल के रिजल्ट को देखें तो स्कोर में गिरावट दर्ज की गई है।
NEET UG 2025 Score and Cut Off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें। इस साल के रिजल्ट को देखें तो स्कोर में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल किसी भी कैंडिडेट्स को 720 अंक नहीं मिले हैं। इस साल कुल 73 अभ्यर्थियों ने 720 में से 651 से 686 अंक अपने नाम किए, जबकि 1,259 अभ्यर्थियों ने 601 से 650 के बीच अंक हासिल किए हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो इस साल NEET UG परीक्षा का स्तर काफी कठिन था। फिजिक्स का पेपर भी काफी टफ था। साल 2025 में एक भी छात्र 720 में से 720 अंक लाकर परफेक्ट स्कोर नहीं बना सके। वहीं सिर्फ 1332 कैंडिडेट्स ने 600 से ज्यादा मार्क्स हासिल किया है।
वहीं वर्ष 2024 की बात करें तो बीते वर्ष NEET UG परीक्षा में 350 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए थे। 2024 में लगभग 17 विद्यार्थियों ने परफेक्ट 720/720 स्कोर किया था। वहीं टॉपर्स की संख्या ज्यादा होने के चक्कर में NEET UG 2024 के रिजल्ट पर सवाल उठने लगे थे।
| कैटेगरी | अंक सीमा | कुल उम्मीदवार |
| UR/EWS | 686-144 | 1101151 |
| OBC | 143-113 | 88692 |
| SC | 143-113 | 31995 |
| ST | 143-113 | 13940 |
| UR / EWS & PwBD | 143-127 | 472 |
| OBC & PwBD | 126-113 | 216 |
| SC & PwBD | 126-113 | 48 |
| ST & PwBD | 126-113 | 17 |
| कुल | --- | 1236531 |
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल NEET UG परीक्षा में कुल 22.09 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 12.36 लाख से अधिक कैंडिडेट्स पास हुए। हालांकि, यह संख्या पिछले साल के उर्तीर्ण कैंडिडेट्स की संख्या 13.15 लाख से कम है। साल 2024 में उम्मीदवारों की संख्या भी 23.33 लाख से ज्यादा थी। इस साल उत्तीर्ण कैंडीडेट्स में 7.2 लाख से अधिक छात्राएं हैं, जबकि 5.14 लाख से अधिक छात्र हैं।