
NEET UG Results 2025 (Image: Pixels)
NEET UG Results 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही रिजल्ट संबंधित छात्रों को उनके ईमेल पर भी भेजा गया है।
इस वर्ष करीब 24 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी, जिसमें से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार ने देशभर में टॉप कर सबका ध्यान खींचा है। महेश ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के इंदौर से उत्कर्ष अवस्थी रहे, जिन्होंने 99.9999095 पर्सेंटाइल हासिल किए। वहीं महाराष्ट्र के कृषंग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ तीसरा और चौथा स्थान साझा किया।
दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 99.9996832 पर्सेंटाइल के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है, जो टॉप 5 में एकमात्र छात्रा हैं।
टॉप 10 में शामिल अन्य मेधावी छात्र (NEET Topper 2025 List)
| रैंक | नाम | पर्सेंटाइल | राज्य |
|---|---|---|---|
| 1 | महेश कुमार | 99.9999547 | राजस्थान |
| 2 | उत्कर्ष अवस्थी | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
| 3 | कृषंग जोशी | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
| 4 | मृणाल किशोर झा | 99.9998189 | दिल्ली |
| 5 | अविका अग्रवाल | 99.9996832 | दिल्ली |
| 6 | जेनिल विनोदभाई भयानी | 99.9996832 | गुजरात |
| 7 | केशव मित्तल | 99.9996832 | पंजाब |
| 8 | झा भव्य चिराग | 99.9996379 | गुजरात |
| 9 | हर्ष केदावत | 99.9995474 | दिल्ली |
| 10 | आरव अग्रवाल | 99.9995474 | महाराष्ट्र |
रिजल्ट से पहले NTA ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की थी, जिसके बाद छात्रों को अंतिम स्कोर जानने का अवसर मिला। इस बार की मेरिट लिस्ट से साफ है कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और रणनीतिक तैयारी से अपने लक्ष्य को पाया है।
नोट - NEET 2025 के टॉपर्स की यह सूची आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों पर आधारित है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड NTA की वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
Updated on:
14 Jun 2025, 2:11 PM IST
Published on:
14 Jun 2025, 2:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.