नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं। अब रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की पर छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थीं, जिनकी समीक्षा के बाद यह फाइनल आंसर की जारी की गई है। छात्र अपने स्कोर का अनुमान इसी के आधार पर लगा सकते हैं।