शिक्षा

NEET UG 2026 Re Exam के एडमिट कार्ड हुए जारी, इस लिंक से सीधे करें डाउनलोड

NEET UG 2026 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट या डिजिलॉकर के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
Jun 14, 2026
NEET UG 2026, NEET Re Exam Admit Card out
NEET Re Exam Admit Card Out (Image- Grok)

NEET Re Exam Admit Card Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी कारणवश वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो कैंडिडेट्स डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी चेक करें

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसमें कैंडिडेट्स का नाम रोल नंबर परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी और परीक्षा का समय जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल होती हैं। एनटीए ने सलाह दी है कि अगर किसी कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो वह तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करे। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह के संदेह या जानकारी के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी मेल भेजा जा सकता है।

यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि एडमिट कार्ड में दिए गए प्रश्न पत्र के माध्यम परीक्षा केंद्र तारीख और समय में किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

  • सबसे पहले एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET UG 2026 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन दबाएं।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जहां आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अब इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

परीक्षा का पैटर्न और माध्यम

नीट यूजी 2026 की यह परीक्षा पेन और पेपर मोड के जरिए एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45 और 45 प्रश्न होंगे जबकि बायोलॉजी से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा को पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। वहीं दिव्यांग कैंडिडेट्स को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा चाहे वे स्क्राइब का इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं। कैंडिडेट्स अपनी सुविधा के अनुसार अंग्रेजी हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं जैसे असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उर्दू में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।