कल से NEET UG Counselling शुरू होने जा रही है और ऐसे में टॉप मेडिकल कॉलेज की तलाश करने वाले छात्रों के लिए यह लिस्ट मददगार हो सकती है। यहां NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार भारत के टॉप-20 मेडिकल कॉलेजों की जानकारी दी गई।
NEET UG Counselling Starts Tomorrow: नीट यूजी 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए खुशखबरी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 21 जुलाई 2025 से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत MBBS, BDS, बी.एससी नर्सिंग और आयुष (AYUSH) जैसे कोर्सेस में प्रवेश मिल सकेगा।
इस साल कुल 22.76 लाख छात्रों ने NEET UG के लिए पंजीकरण कराया था जिनमें से 22.09 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 12.36 लाख ने क्वालीफाई किया।
अगर आप अब भी यह तय नहीं कर पाए हैं कि किस कॉलेज में एडमिशन लें? तो यहां हम आपके लिए भारत के टॉप 20 मेडिकल कॉलेजों की सूची लेकर आए हैं, जिसे NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2024 के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 के अनुसार ग्लोबल लेवल पर रैंकिंग भी शामिल की गई है।
| रैंक | कॉलेज का नाम | स्थान | TLR स्कोर | RPC स्कोर/अन्य विवरण |
|---|---|---|---|---|
| 1 | AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) | दिल्ली | 97.33 | QS Global Rank: 145 |
| 2 | PGIMER (Post Graduate Institute of Medical Education & Research) | चंडीगढ़ | 91.49 | QS Rank: 301-350 |
| 3 | CMC (Christian Medical College) | वेल्लोर, तमिलनाडु | 95.64 | RPC: 47.93 |
| 4 | NIMHANS (National Institute of Mental Health and Neuro Sciences) | बेंगलुरु | 88.30 | - |
| 5 | JIPMER (Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research) | पुडुचेरी | 86.45 | RPC: 44.84 |
| 6 | SGPGIMS (Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences) | लखनऊ | 89.99 | RPC: 54.03 |
| 7 | BHU (Banaras Hindu University) | वाराणसी | 84.35 | QS Rank: 1001-1200 |
| 8 | Amrita Vishwa Vidyapeetham | कोयंबटूर, तमिलनाडु | 81.87 | QS Rank: 1001-1200 |
| 9 | Kasturba Medical College | मणिपाल | 78.85 | - |
| 10 | Madras Medical College & Government General Hospital | चेन्नई | 87.89 | - |
| 11 | Dr. D. Y. Patil Vidyapeeth | पुणे, महाराष्ट्र | - | - |
| 12 | Saveetha Institute of Medical and Technical Sciences | चेन्नई, तमिलनाडु | - | - |
| 13 | Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology | तिरुवनंतपुरम, केरल | - | - |
| 14 | AIIMS | ऋषिकेश, उत्तराखंड | - | - |
| 15 | AIIMS | भुवनेश्वर, ओडिशा | - | - |
| 16 | AIIMS | जोधपुर, राजस्थान | - | - |
| 17 | Vardhman Mahavir Medical College & Safdarjung Hospital | नई दिल्ली | - | - |
| 18 | SRM Institute of Science and Technology | चेन्नई, तमिलनाडु | - | - |
| 19 | King George's Medical University (KGMU) | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | - | - |
| 20 | Sri Ramachandra Institute of Higher Education and Research | चेन्नई, तमिलनाडु | - | - |
नोट: काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों को कॉलेज की रैंकिंग, पाठ्यक्रम, स्थान और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर ही विकल्प चुनना चाहिए।
अगर आप NEET UG काउंसलिंग में भाग लेने जा रहे हैं तो इन टॉप रैंक कॉलेजों पर विशेष ध्यान जरूर दें।
Medical Seats In India: किस राज्य में कितनी मेडिकल सीटें हैं जानने के लिए यहां क्लिक करें।