
NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी (NTA) नेNEET UG RE EXAM 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान कैंडिडेट्स को आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिन स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में लगातार दिक्कत आ रही है वे भारत सरकार के डिजिलॉकर और उमंग ऐप का इस्तेमाल करके भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर बताया है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए अब तक करीब चार लाख स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि एजेंसी को इस बात की जानकारी है कि कुछ स्टूडेंट्स को सर्वर डाउन होने और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। NTA की तकनीकी टीम इन सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रही है। एजेंसी ने स्टूडेंट्स को आश्वस्त किया है कि जल्द ही सभी पात्र उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड बिना किसी परेशानी के डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं
एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय बैंक डिटेल्स मांगे जाने पर एनटीए ने स्थिति साफ की है। आयोग के अनुसार यह जानकारी परीक्षा से जुड़े किसी भी रिफंड या अतिरिक्त फीस को सीधे कैंडिडेट्स के बैंक खाते में भेजने के लिए ली जा रही है। वहीं डाटा सुरक्षा को पुख्ता करने और किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लॉगिन प्रक्रिया में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग किया जा रहा है।
नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून, 2026 को आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में ली जाएगी। कैंडिडेट्स को अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर करने और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। यह अहम परीक्षा देश भर के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।