शिक्षा

NID DAT Mains result 2020 घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

NID DAT Mains result 2020 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (National Institute of Design) (एनआईडी) (NID) ने B.DES/ GDPD कोर्सेस में एडमिशन के लिए डिजाइन एप्टीट्यूट टेस्ट 2020 (डीएटी 2020) (DAT 2020) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Jul 24, 2020
Tamilnadu Tops in CBSE 10th Board result

NID DAT Mains result 2020 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (National Institute of Design) (एनआईडी) (NID) ने B.DES/ GDPD कोर्सेस में एडमिशन के लिए डिजाइन एप्टीट्यूट टेस्ट 2020 (डीएटी 2020) (DAT 2020) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल बैचलर ऑफ डिजाइन (Bachelor of Design) (BDes) और ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम इन डिजाइन (Graduate Diploma Programme in Design) (GDPD) कोर्स में एडमिशन के लिए इस साल मुख्य परीक्षा (mains exam) ऑनलाइन आयोजित की गई थी। कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण परीक्षा के आयोजन में देरी हुई और 23 जून को आयोजित की गई।

NID DAT Mains result 2020 : ऐसे करें चेक
-आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं

-होमपेज खुलने पर ‘download result link’ पर क्लिक करें

-रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर एंटर करें

-स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा रिजल्ट

-रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट मई माह में घोषित किया गया था। काउंसलिंग सत्र अगस्त माह में आयोजित होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तारीखों की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu देखते रहें। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 435 स्नातक स्तर की सीटें भरी जानी हैं।

Published on:
24 Jul 2020 12:21 pm
Also Read
View All