शिक्षा

Nobel Prize Money 2025: नोबेल प्राइज जीतने वालों को मिलते हैं इतने करोड़, जानिए और क्या-क्या मिलता है?

Nobel Prize worth 2025: हर साल विज्ञान, साहित्य, शांति, अर्थशास्त्र जैसे क्षेत्रों में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि सिर्फ एक मेडल ही नहीं, नोबेल जीतने वाले को बड़ी धनराशि और अन्य सम्मान भी मिलते हैं।
2 min read
Oct 07, 2025
Feature image

Nobel Prize cash award 2025: साल 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो गई है। अक्टूबर का महीना आते ही सबकी नजर नोबेल पुरस्कारों पर टिक जाती है। इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में हुई, जहां सबसे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल के विजेताओं के नामों का एलान किया गया। नोबेल पुरस्कार पान की इच्छा हर किसी की होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर नोबेल प्राइज विनर को मेडल के अवाला और क्या क्या मिलता है? चलिए जानते हैं।

कैसे हुई नोबले पुरस्कार की शुरूआत

नोबेल पुरस्कार की कहानी अल्फ्रेड नोबेल से शुरू हुई, जो एक स्वीडिश वैज्ञानिक, आविष्कारक और उद्योगपति, जिन्होंने दुनिया को डायनामाइट दिया। अल्फ्रेड नोबेल ने यह निश्चय किया कि उनकी संपत्ति का उपयोग ऐसे कार्यों में हो, ऐसे लोगों को सम्मान मिले जिन्होंने मानवता के लिए आसाधारण योगदान दिया हो।

नोबेल पुरस्कार विजेता को क्या-क्या मिलता है

  • नोबेल फाउंडेशन के अनुसार, विजेता को 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (SEK) यानी भारतीय मुद्रा में करीब 8.5 करोड़ रुपये मिलते हैं।
  • इसके अलावा विजेताओं को एक नोबेल मेडल मिलता है, जो असली सोने का होता है।
  • इस मेडल पर अल्फ्रेड नोबेल की तस्वीर बनी हुई होती है।
  • इसके अलावा एख खूबसूरत डिप्लोमा (प्रमाणपत्र) दिया जाता है, जिसमें विजेता का नाम और उपलब्धि लिखी होती है।
  • पैसे और मेडल से बढ़कर व्यक्ति को इतना बड़ा सम्मान मिलता है। साथ ही लोगों द्वारा मान्यता भी मिलती है।

समारोह एवं निमंत्रण

पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पहले उन्हें औपचारिक समारोह में आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ पुरस्कार समर्पित किया जाता है।

अन्य सुविधाएं

नोबेल पुरस्कार पाने वाले को कोई अन्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं। लकिन, नाम और सम्मान इतना मिलता है कि खुद की कई नए अवसर खुल जाते हैं। इसके साथ ही दुनिया आपके काम को पहचानती है और उसकी सराहना करती है।

कहां होता है आयोजित

नोबेल समारोह का आयोजन हर साल दिसंबर में स्टॉकहोम (स्वीडन) में होता है। इस आयोजन में शाही परिवार, राजनेता, वैज्ञानिक और प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होती हैं।

Published on:
07 Oct 2025 01:57 pm