शिक्षा

NTSE-2019: इस बार दो हजार छात्रों को मिलेगी नेशनल स्कॉलरशिप

NTSE-2019: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने हाल ही नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (NTSE) 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 12:35 PM IST
NTSE-2019, ncert, CBSE, cbse board, cbse exam, cbse board exam, students, govt school, education news in hindi, education
NTSE-2019

NTSE-2019: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने हाल ही नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम(NTSE) 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साइंस और सोशल साइंस के छात्रों को डॉक्टरल यानी पीएचडी स्तर सहित मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। नवम्बर में आयोजित होने वाले इस एग्जाम में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। स्कॉलरशिप प्राप्त करने वालों की संख्या में इजाफा किया गया है। अब दो हजार स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप पा सकेंगे। इसके अलावा पहली बार इस परीक्षा में भी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को दस फीसदी आरक्षण लागू कर दिया है।

संबंधित अहम जानकारी
(1) राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में स्टेज-I का आयोजन संबंधित राज्यों द्वारा किया जाएगा। जो कि 03, 04 व 17 नवम्बर, 2019 को होगी। वहीं स्टेज-II का आयोजन एनसीईआरटी द्वारा होता है।
(2) 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रतिमाह 1250 रुपए स्कॉलरशिप, यूजी व पीजी के स्टूडेंट्स को प्रतिमाह २ हजार रुपए और चार वर्षीय पीएचडी डिग्री वालों को यूजीसी नियमानुसार स्कॉलरशिप दी जाएगी।
(3) मान्यता प्राप्त सरकारी व प्राइवेट स्कूल जिसमें केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल भी शामिल हैं, आवेदन के योग्य हैं।
(4) इस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे - मेंटल एबिलिटी टेस्ट और स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट। आवेदन की अंतिम तिथि अगस्त माह में हर राज्य के अनुसार अलग-अलग है।

अधिक जानकारी के लिए देखें : www.ncert.nic.in/programmes/talent_exam/pdf_files/Information_Brochure_2019.pdf

Published on: