शिक्षा

October School Holidays 2025: अक्टूबर 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर!स्कूल-कॉलेज बंद, बैंक भी रहेंगे ऑफ! देखिए कब-कब रहेगी छुट्टी

October 2025 School Holidays: अक्टूबर 2025 में त्योहारों की भरमार है और ऐसे में स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ बैंकों में भी कई दिन छुट्टियां रहने वाली हैं। आइए देखते हैं, अक्टूबर में किस-किस दिन छुट्टी रहने वाली है।
2 min read
Sep 24, 2025
October School Holidays 2025, October 2025 school holidays, October 2025 holiday calendar India, Bank holidays in October 2025, School and college holidays October 2025,
अक्टूबर 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर! (Image Source: Gemini AI)

October 2025 Holiday Calendar: सितंबर का महीना अब खत्म होने वाला है। लेकिन, त्योहारों का महीना शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली, करवाचौथ, छठ जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। यानी की अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों से भरा होने वाला है। इसका मतलब है बच्चे हों या कर्मचारी सभी को जमकर छुट्टियां मिलने वाली हैं। हालांकि, इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि छुट्टियों की तारीखें राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर में किस-किस दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार (Major Festivals of October Month)

महीना शुरू होते ही 1 अक्टूबर को महानवमी का त्योहार है। इसके बाद 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती है। 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज सहित दिवाली समारोह के लिए 18 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। महीने के अंत में छठ पूजा का त्योहार 27-28 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

कब-कब होंगी छुट्टियां? (October 2025 Holiday)

  • 1 अक्टूबर- महानवमी, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 2 अक्टूबर- गांधी जयंती और विजयादशमी, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा, बैंक बंद रहेंगे
  • 4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा बैंक बंद रहेंगे
  • 6 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा, बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मिकी जयंती, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 10 अक्टूबर - करवा चौथ, बैंकों और महिला कर्मचारियों की
  • 18 अक्टूबर- धनतेरस, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 20 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 21 अक्टूबर- दिवाली, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 22 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा, स्कूल/कॉलेज/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 23 अक्टूबर- भैया दूज, स्कूल/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 27 अक्टूबर- हलषष्ठी (ललई छठ), स्कूल/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 28 अक्टूबर- छठ पूजा, स्कूल/सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे
  • 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी
Published on:
24 Sept 2025 04:50 pm