शिक्षा

PM INTERNSHIP SCHEME 2024 : युवाओं को इंटर्नशिप के साथ सैलरी भी मिलेगी, देश की बड़ी कंपनियों में मिलेगा काम करने का मौका

Pm Internship Scheme 2024 : PM INTERNSHIP SCHEME में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 24 सालहोनी चाहिए। साथ ही कहीं पर फुल टाइम...

2 min read
PM INTERNSHIP SCHEME

Pm Internship Scheme 2024 : सरकार की युवाओं के शुरू की गई PM INTERNSHIP SCHEME को लांच कर दिया गया है। युवाओं को इंडस्ट्री से जुड़े काम सिखाने और स्किल को बढ़ाने के लिए सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत PM INTERNSHIP SCHEME की शुरुआत की है। इस स्कीम के जरिए 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को देश की 500 बड़ी कंपनियों में INTERNSHIP करवाने किम योजना है। इस इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 5 हजार रुपए प्रति माह Stipend भी दिया जाएगा। इस योजना की पहला फेज शुरू कर दिया गया है। 12 अक्टूबर से ऑनलाइन मोड में इसके लिए आवेदन किए जा सकेंगे। पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 से जुड़ी सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट www.pminternship.mca.gov.in पर देखा जा सकता है।

कौन कर सकता है अप्लाई( Eligibility Of PM INTERNSHIP SCHEME)


PM INTERNSHIP SCHEME में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 24 सालहोनी चाहिए। साथ ही कहीं पर फुल टाइम जॉब न कर रहे हों और फुल टाइम एजुकेशनल कोर्स में पढ़ न रहे हों। लेकिन ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम कर रहे हैं तो आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हाई स्कूल और इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके युवा, पॉलीटेक्निक ITI या BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA जैसे कोर्स कर चुके युवा इसमें भाग ले सकते हैं। साथ ही घर की आर्थिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

PM INTERNSHIP SCHEME : ऐसे करें आवेदन


इस इंटर्नशिप स्कीम में भाग लेने के लिए www.pminternship.mca.gov.in ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर पीएम इंटर्नशिप स्कीम का फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के वक्त आपको सारी जानकारी देनी होगी। इस जानकारी के आधार पर ही इंटर्नशिप दी जाएगी। इंटर्नशिप देते वक्त इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि युवाओं को INTERNSHIP उनके शहर के आसपास ही मिले।

PM INTERNSHIP SCHEME : एक साल का होगा INTERNSHIP


चयन प्रक्रिया की बात करें तो PM INTERNSHIP SCHEME में BISAG को टेक्नोलॉजी पार्टनर बनाया गया है। BISAG 27 अक्टूबर से 7 नवंबर 2024 के बीच योग्य कैंडिडेट्स की एक लिस्ट बनाएगी। जिसके बाद 8 नवंबर से 15 नवंबर 2024 तक चयनित उम्मीदवार को ज्वाइन करने का फैसला लेने होगा। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 2 दिसंबर से शुरू होगा। यह इंटर्नशिप 12 से 13 महीने की होगी।

Updated on:
08 Oct 2024 08:43 pm
Published on:
05 Oct 2024 06:28 pm
Also Read
View All
माता-पिता को खोने के गहरे दर्द को बनाया अपनी ताकत, कर्नाटक के होसपेट में एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पेश की संघर्ष और समर्पण की मिसाल

CBSE 12th स्टूडेंट्स को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की NSUI की मांग, रिवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खोलने से इनकार

गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर गूंजी बाल सत्संग सुधा, संस्कारों की पाठशाला में खिले नन्हे चेहरे

स्कूल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन: बुदरसिंगी के ग्रामीणों ने किया आंदोलन, बोले- गांव की स्कूल बंद करना ग्रामीण बच्चों के साथ अन्याय

NEET UG Re Exam 2026 परीक्षा के लिए NTA ने खोला स्क्राइब पोर्टल, 12 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन