UP Police Constable Result 2024 Date : इस दिन आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट
UP Police Constable Result 2024 : सोशल मीडिया साइट "X" पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने...
UP Police Constable Result 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के रिजल्ट को लेकर जरुरी जानकारी सामने आ रही है। जल्द ही UP Police Constable Result 2024 जारी किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRBP) के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि UPP कांस्टेबल 2024 का परिणाम इस माह के अंत तक घोषित किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
UP Police Constable Result 2024 Date : Yogi Adityanath ने की बैठक
सोशल मीडिया साइट "X" पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने निर्द्देश दिए कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत तक जारी करने की तैयारी करें। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाने और परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने पर जोर दिया। परिणाम जारी होने पर यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परिणाम देखें जा सकते हैं।
UP Police Constable Result 2024 Date : जल्द जारी होंगे रिजल्ट
आपको बता दें कि UP Police के लिए फरवरी में परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा 23,24,25,30 और 31 अगस्त को दो पालियों में इस परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने में इस परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।