जिस भर्ती के लिए परिणाम जारी किए गए हैं, उसके माध्यम से राजस्थान पुलिस में कुल 3,578 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। पीईटी/पीएसटी की परीक्षा 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जो 13 और 14 जून 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद में प्रोफिशिएंसी टेस्ट 23 से 25 सितंबर 2024 तक आयोजित करवाए गए थे।