UPSC : यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र इस बात को मानते हैं की यह परीक्षा इतना आसान नहीं है। 4 से 5 साल इस परीक्षा को पास करने में लग जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जो पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से तैयारी में लगे हुए हैं। उनका फाइनल चयन अभी भी किसी नौकरी के लिए नहीं हुआ है। लेकिन उन्होंने जिद नहीं छोड़ी अभी भी तैयारी में लगे हुए हैं। इस धैर्यवान व्यक्ति का नाम है पुष्पेंद्र श्रीवास्तव। उन्होंने 73 बार Prelims, 43 बार Mains लिखा है और 8 बार इंटरव्यू तक भी पहुंचे हैं, लेकिन अब तक उनकी सफलता की कहानी नहीं लिखी गई है।