
Schools Closed : हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लेते हुए 4 और 5 तारीख को प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। ये आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागु होगा। हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।
हरियाणा के कई स्कूलों में 04 अक्टूबर को परीक्षा होनी थी। चुनाव के कारण इस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। 04 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 09 अक्टूबर को कराई जाएगी।
चुनाव 05 तारीख को होने हैं, लेकिन 04 तारीख को भी स्कूलों को बंद रखा गया है। क्योंकि कई स्कूलों में पोलिंग सेंटर बनना है। जिसके लिए तैयारी एक दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसलिए 04 और 05 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी रखा गया है।
चुनाव की बात करें तो हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चुनाव में कुल 2.1 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिनमें 1.6 करोड़ पुरुष, 95 लाख महिलाएं हैं। साथ ही 4.52 लाख युवा पहली बार वोट देने वाले हैं।
Updated on:
03 Oct 2024 05:27 pm
Published on:
03 Oct 2024 05:27 pm
