एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई कई बार बीच-बीच में छोड़ी है। 10वीं के बाद उन्होंने 2 साल पढ़ाई छोड़ दी, फिर बाद में ग्रेजुएशन में तबियत खराब होने के कारण बीच में ही घर लौटना पड़ा। अपनी स्कूली पढ़ाई उन्होंने बक्सर में ही रहकर की है। बक्सर में Prashant Kishor के पिताजी की पोस्टिंग थी। उनके पिता डॉक्टर के रूप में वहां काम कर रहे थे।