Priyanka Gandhi Son Raihan Vadra Engagement With Aviva Baig: रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग क्रिएटिव फील्ड में काम करती हैं। अवीवा बेग का जन्म दिल्ली में ही हुआ है।
Priyanka Gandhi Son Raihan Vadra Wedding: कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi के पति रॉबर्ट वाड्रा(रॉबर्ट वाड्रा) ने अहम् अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिससे कई दिनों से लगाए जा रहे कयास पर भी विराम लग गया। पोस्ट में उन्होंने लिखा,"मेरा बेटा बड़ा हो गया है और उसे अपना जीवनसाथी मिल गया है। उन्हें खुशी, अटूट साथ, प्यार और ताकत से भरी जिंदगी के लिए मेरा दिल से आशीर्वाद। वे इस सफर में हाथ में हाथ डालकर चलें, साथ में आगे बढ़ें और तरक्की करें।" प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा अपनी दोस्त अवीवा बेग से शादी करने जा रहे हैं।
मीडिया जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग क्रिएटिव फील्ड में काम करती हैं। अवीवा बेग का जन्म दिल्ली में ही हुआ है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही की है। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अवीवा जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। अवीवा बेग को फोटोग्राफी और क्रिएटिव काम करने का शौक है।
अवीवा को फोटोग्राफी का गहरा शौक है और कैमरे के जरिये वह अपनी लाइफस्टाइल और जिंदगी से जुड़े पलों को दुनिया के साथ शेयर करती हैं। रेहान भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और इसी से जुड़ा काम भी करते हैं।
रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। रेहान की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। इसके बाद पढ़ाई के लिए वो देहरादून चले गए। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन में आगे की पढ़ाई पूरी की। गर्लफ्रेंड अविवा बेग की तरह उन्हें भी फोटोग्राफी का शौक है। रेहान अपनी फोटोग्रॉफी का पैशन फॉलो कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग समय पर फोटो प्रदर्शनी लगाते रहते हैं।