शिक्षा

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 आज होगा जारी, यहां ऐसे चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 आज 14 जून को शाम 5 बजे जारी होगा। उम्मीदवार अपना स्कोर predeledraj2025.in पर रोल नंबर से चेक कर सकते हैं, आगे की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक के लिए पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Jun 14, 2025
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025, bstc, BSTC Result, pre deled result, rajasthan bstc, Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Link , rajasthan pre deled, Rajasthan Pre DElEd Result, राजस्थान बीएसटीसी, राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड, Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Direct Link
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 (Image Source: AI)

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: राजस्थान में अध्यापक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा आज 14 जून को शाम 5 बजे BSTC (Pre DElEd) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। पहले यह रिजल्ट 18 जून को घोषित किया जाना था, लेकिन अब इसे निर्धारित समय से पहले जारी किया जा रहा है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result)

जो भी अभ्यर्थी इस साल BSTC परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट predeledraj2025.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। विश्वविद्यालय से पहले ही फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है और इसके अनुसार उम्मीदवारों को इस बार छह नंबर बोनस के रूप में दिए जाएंगे, जिससे मेरिट में बड़ा असर पड़ सकता है।

एडमिशन प्रक्रिया होगी शुरू, जानिए आगे की डेट्स (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Link)

रिजल्ट के बाद एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को 15 जून से 3000 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर संस्थान सूची के आधार पर कॉलेजों का चयन करना होगा। कॉलेज अलॉटमेंट की पहली सूची 26 जून को जारी की जाएगी।

क्यों जरूरी है ये परीक्षा?

राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा (कक्षा 1 से 5) में शिक्षक बनने के लिए दो साल का डीएलएड (D.El.Ed.) कोर्स अनिवार्य है। और इसी कोर्स में दाखिले के लिए BSTC यानी Pre DElEd परीक्षा का आयोजन होता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए पहला कदम होती है जो लेवल वन टीचर की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

परीक्षार्थियों की संख्या और उपस्थिति

1 जून को आयोजित इस परीक्षा में कुल 5 लाख 49 हजार 161 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। पहली पारी में 90.4% और दूसरी पारी में 91.3% उपस्थिति दर्ज की गई। अगर जिलावार बात करें तो झालावाड़ में सबसे ज्यादा 93.6% उपस्थिति रही, जबकि जालोर में सबसे कम 86% परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। इस बार कुल पंजीकरण 6,04,692 रहा, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result Direct Link: डायरेक्ट लिंक (रिजल्ट देखने के लिए) - यहां क्लिक करें

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए 'Pre DElEd Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Updated on:
14 Jun 2025 10:12 am
Published on:
14 Jun 2025 10:12 am