शिक्षा

राजस्थान सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan High Court Admit Card 2025: राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार hcraj.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
• •
Jul 09, 2025
Rajasthan High Court Admit Card 2025, rajasthan high court admit card 2025 download, www.hcraj.nic.in admit card download, rajasthan high court admit card 2025 sarkari result, rajasthan high court admit card 2025 download link
Rajasthan High Court Admit Card 2025 (Image: Gemini)

Rajasthan High Court Admit Card 2025 Download: राजस्थान हाईकोर्ट ने सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan High Court Admit Card 2025 में क्या होगा?

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और अन्य जरूरी निर्देश शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य है।

ऐसे डाउनलोड करें Rajasthan High Court Admit Card 2025

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या 'Admit Card' सेक्शन पर क्लिक करें।

'Civil Judge (Prelims) Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे ध्यान से जांचें और डाउनलोड करें।

भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

परीक्षा से संबंधित जरूरी बातें

राजस्थान सिविल जज परीक्षा तीन चरणों में होती है।

प्रारंभिक (Prelims)
मुख्य (Mains)
साक्षात्कार (Viva-Voce)

प्रीलिम्स परीक्षा इस चयन प्रक्रिया का पहला चरण है जिसमें सफल होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है।

परीक्षा के दिन इन निर्देशों का करें पालन

एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि) साथ लाएं।

परीक्षा शुरू होने के कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन, पानी की बोतल और हैंड सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति है।

मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, बैग, वॉलेट या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ लाने की अनुमति नहीं है।

महत्वपूर्ण सूचना

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर hcraj.nic.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित अपडेट्स चेक करते रहें।

Updated on:
09 Jul 2025 03:27 pm
Published on:
09 Jul 2025 03:27 pm