
UP Home Guard Vacancy 2025 (Image Source: Gemini)
UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रही होमगार्ड भर्ती 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह भर्ती जुलाई 2025 से शुरू होने की संभावना है जिसमें लगभग 44,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करनी होगी जिसमें दौड़ एक अहम हिस्सा है। खास बात यह है कि महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ की दूरी और समय सीमा अलग-अलग तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के मन में एक बड़ा सवाल यह है कि यूपी होमगार्ड में दौड़ कितनी होती है? आइए डिटेल में समझते हैं।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में शारीरिक परीक्षण एक बेहद अहम चरण होता है। इसे दो भागों, शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में बांटा गया है। दोनों ही परीक्षाएं उम्मीदवार की फिजिकल फिटनेस और तैयारी को परखने के लिए जरूरी हैं।
| मापदंड | सामान्य/SC | ST | पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थी |
|---|---|---|---|
| ऊंचाई | 167.7 सेमी | 160 सेमी | 162.6 सेमी |
| छाती | 78.8 सेमी | 76.5 सेमी | 76.5 सेमी |
| छाती (फुलाव सहित) | 83.8 सेमी | 81.5 सेमी | 81.5 सेमी |
| कैटेगेरी | ऊंचाई |
|---|---|
| सामान्य/SC | 152 सेमी |
| ST/पर्वतीय क्षेत्र | 147 सेमी |
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दौड़ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।
पुरुष उम्मीदवारों को कुल 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। यदि कोई अभ्यर्थी यह दौड़ 6 मिनट में पूरी कर लेता है तो उसे 10 अंक मिलते हैं, 8 मिनट में पूरी करने पर 7 अंक, और 10 मिनट में पूरी करने पर 5 अंक दिए जाते हैं। 10 मिनट से अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थी अयोग्य माने जाते हैं।
वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ की दूरी 400 मीटर तय की गई है। अगर वे यह दौड़ 2.5 मिनट में पूरी कर लेती हैं तो उन्हें 10 अंक, 3.5 मिनट में 7 अंक और 4 मिनट में 5 अंक मिलते हैं। 4 मिनट से अधिक समय लेने पर महिला अभ्यर्थी भी अयोग्य घोषित की जाती हैं।
ऐसे में इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले नियमित अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।
| दौड़ का समय (पुरुष) | प्राप्त अंक | दौड़ का समय (महिला) | प्राप्त अंक |
|---|---|---|---|
| 10 मिनट | 5 अंक | 2.5 मिनट | 10 अंक |
| 8 मिनट | 7 अंक | 3.5 मिनट | 7 अंक |
| 6 मिनट | 10 अंक | 4 मिनट | 5 अंक |
यूपी होमगार्ड की भर्ती में पास होने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है। नीचे कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद ले सकते हैं।
हर दिन दौड़ का अभ्यास करें: रोजाना सुबह या शाम दौड़ लगाएं। इससे आपकी सहनशक्ति और स्पीड दोनों बढ़ेगी।
पर्याप्त पानी पिएं: दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी जरूर पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
अच्छी नींद लें: हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। थका हुआ शरीर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता।
संतुलित भोजन लें: अपने खाने में प्रोटीन, फल, सब्जियां और सूखे मेवे शामिल करें। जंक फूड और कैफीन (जैसे चाय-कॉफी) से बचें।
PET से जुड़ी सभी गतिविधियों की प्रैक्टिस करें: जैसे दौड़, लंबी सांस लेना, शरीर को स्ट्रेच करना आदि।
फोकस बनाकर रखें: सोशल मीडिया या अन्य चीजों से ध्यान हटाएं। नियमित रूप से प्रैक्टिस करें और आलस्य न करें।
Updated on:
09 Jul 2025 02:02 pm
Published on:
09 Jul 2025 02:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
