
Rajasthan JET Admit Card 2025: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) आज, 24 जून 2025 को राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं।
'Student Login' सेक्शन में जाएं।
अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा उसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।
राजस्थान जेईटी परीक्षा 29 जून 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें क्योंकि यह प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण तक आवश्यक रहेगा।
सभी उम्मीदवारों के लिए एक ही प्रश्नपत्र होगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। किसी भ्रम की स्थिति में अंग्रेजी संस्करण को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रत्येक विषय से 40 प्रश्न होंगे।
सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। यदि कोई प्रश्न छोड़ना हो तो 'E' विकल्प को काला करना होगा।
बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी): केवल PCM, PCB, PCMB या PCA कॉम्बिनेशन मान्य होगा।
डेयरी टेक्नोलॉजी: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स अनिवार्य हैं।
कृषि, बागवानी, वानिकी, मत्स्य, न्यूट्रिशन और सामुदायिक विज्ञान: 12वीं की स्ट्रीम के अनुसार तीन विषय चुनने होंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र अपने पास रखने की अनुमति होगी लेकिन ओएमआर शीट परीक्षा केंद्र में ही जमा करनी होगी।
नोट: विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के लिए कोई निश्चित पाठ्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन सूचना पुस्तिका के परिशिष्ट 2 में एक सामान्य रूपरेखा दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।