शिक्षा

Success Story: राजस्थान की बिटिया को मिला Google से ऑफर, जानिए कितना टफ होता है इंटरव्यू

Success Story: राजस्थान के बालोतरा जिले की बेटी कविता कांकर को हाल ही में गूगल में नौकरी मिली। वे न सिर्फ उनके लिए खुशी की बात है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 12:45 PM IST
Success story Rajasthan

Success Story: राजस्थान (Rajasthan News) के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकारी नौकरी हो या फिर प्राइवेट जॉब, राजस्थानी युवा हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। कुछ ऐसा ही कहानी बालोतरा जिले की बेटी कविता कांकर (Kavita kakar) की है। गूगल ने हाल ही में कविता को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी ऑफर की है। कविता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और परिवार वालों को दिया है।

घर में सभी पढ़ने-लिखने वाले हैं

कविता एक साधारण घर से आती है। उनके पिता गोमाराम कांकड़ बालोतरा शहर के एक गैराज में मैकेनिक का काम करते हैं। वहीं मां गृहिणी हैं। कविता के दो भाई हैं, दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। बड़े भाई प्रेम कांकड़ आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) से पासआउट हैं और दूसरे भाई हरीश भी एनआईटी कालीकट से बीटेक करने के बाद एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। कुल मिलाकर देखें अगर तो कविता के पिता की बस इतनी ही इच्छा है कि उनके सभी बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करें।

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई (Success Story)

कविता की शुरुआती पढ़ाई बालोतरा के एक निजी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने जोधपुर से जेईई की कोचिंग ली। 12वीं में उन्हें 79.80 प्रतिशत अंक हासिल हुए। जेईई परीक्षा पास करने के बाद कविता ने वर्ष 2019 में खड़गपुर आईआईटी में दाखिला लिया। नौकरी करने के बाद कविता ने वर्ष 2023 में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया।

7-8 राउंड की इंटरव्यू के बाद हुआ सेलेक्शन (Kavita Kakar)

कविता ने एक इंटरव्यू में बताया कि गूगल की ओर से उनका पहला इंटरव्यू जून की महीने में हुआ था। करीब 7-8 राउंड के इंटरव्यू के बाद अगस्त महीने में अंतिम इंटरव्यू हुआ। इस इंटरव्यू के बाद उन्हें कंपनी का ज्वॉइनिंग लेटर मिला। बता दें, कविता को सॉफ्टवेयर इंजीनियर (SDE-II) के पद पर गूगल में ज्वॉइनिंद मिली है। 

Updated on:
18 Sep 2024, 12:45 PM IST
Published on: