शिक्षा

Rajasthan Police Constable Bharti 2025: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जरुरी योग्यता में हुआ बदलाव, जान लें क्या है अपडेट

Rajasthan Police Bharti 2025: इस भर्ती के माध्यम से कुल 9617 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल 2025 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
Apr 16, 2025
Rajasthan Police Bharti 2025

Rajasthan Police Vacancy 2025: राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल (चालक, बैंड, ऑपरेटर) के कुल 9617 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू की जाएगी। इन पदों में विभिन्न जिलों, इकाइयों और बटालियनों में नियुक्ति की जाएगी। इस बीच, पुलिस मुख्यालय ने दूरसंचार शाखा के कांस्टेबल ऑपरेटर और ड्राइवर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। अब उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से विज्ञान विषय में भौतिकी और गणित या कंप्यूटर विषयों के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य किया गया है।

पहले के नोटिफिकेशन में यह योग्यता "विधि द्वारा स्थापित बोर्ड" और "सरकार द्वारा समकक्ष घोषित" शब्दों के प्रयोग के साथ दी गई थी, जिससे कई अभ्यर्थी भ्रमित हो गए थे। इसी कारण से पुलिस मुख्यालय ने अब स्पष्ट भाषा में नई योग्यता जारी कर स्थिति साफ कर दी है। इससे पहले योग्यता विधि द्वारा स्थापित बोर्ड द्वारा भौतिकी एवं गणित, कंप्यूटर विज्ञान विषय के साथ विज्ञान में सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित 12वीं कक्षा पास रखी गई थी।

Rajasthan Police Constable Bharti 2025: इतने पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 9617 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल 2025 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 17 मई 2025 तय की गई है। यह भर्ती सामान्य कांस्टेबल, चालक, बैंड और पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व ड्राइवर जैसे पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

Rajasthan Police Vacancy 2025: जान लें अन्य जरुरी योग्यता

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के आधार पर)
ड्राइवर पद
न्यूनतम जन्मतिथि: 1 जनवरी 2008
अधिकतम जन्मतिथि:
पुरुष: 2 जनवरी 1999
महिला: 2 जनवरी 1994

अन्य पद
न्यूनतम जन्मतिथि: 1 जनवरी 2008
अधिकतम जन्मतिथि:
पुरुष: 2 जनवरी 2002
महिला: 2 जनवरी 1997
शारीरिक मानदंड
ऊंचाई
पुरुष (सामान्य श्रेणी): 168 सेमी
महिला: 152 सेमी
सीना (केवल पुरुष)
सामान्य: 81 सेमी
फुलाने पर: 86 सेमी
दौड़
पुरुष: 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में
महिला: 5 किलोमीटर की दौड़ 35 मिनट में
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन: 47.5 किलोग्राम

इन चरणों के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन
लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
मेडिकल परीक्षण

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹600
एससी और एसटी वर्ग: ₹400

Also Read
View All

अगली खबर