22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कब जारी होगा UP Board Result, जानें पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड

UP Board Result: 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस के जरिए कई छात्र रिजल्ट तलाशते नजर आए, लेकिन परिषद ने इसे अफवाह बताया। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 16 Apr 2025, 11:33 AM IST

UP Board Result 2025

UP Board Result 2025

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने वाली है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे परिषद की आधिकारिक वेबसाइटों, upmsp.edu.in, upresults.nic.in, और upmspresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

यह खबर भी पढ़ें:- JEE Main 2025: NTA पर लगातार उठ रहे सवाल, जेईई मेन सेशन 2 के बाद छात्रों और एक्सपर्ट्स ने फिर जताई आपत्ति

UP Board Result: रिजल्ट को लेकर क्या कहा मंत्री ने?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने जानकारी दी है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और इस बार का रिजल्ट संतोषजनक रहने की उम्मीद है। वहीं, 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस के जरिए कई छात्र रिजल्ट तलाशते नजर आए, लेकिन परिषद ने इसे अफवाह बताया। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है। परिषद की ओर से आधिकारिक घोषणा वेबसाइट पर की जाएगी।

UP Board Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले upresults.nic.in, upmsp.edu.in, या upmspresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।

आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Jail Prahari Answer Key 2025: कब तक जारी होगा राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का आंसर-की, ऐसे कर पाएंगे चेक

UP Board Result 2025: पिछले सालों का ट्रेंड

वर्ष10वीं रिजल्ट12वीं रिजल्ट
202424 अप्रैल24 अप्रैल
202325 मई25 मई
202229 अप्रैल29 अप्रैल
202114 जुलाई29 जुलाई
20204 जुलाई27 जुलाई