शिक्षा

Rajasthan Police Constable Exam City 2025: डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना एग्जाम सिटी, पढ़ें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

Rajasthan Police Constable Exam City 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी जारी, यहां से देखें अपना परीक्षा शहर। एडमिट कार्ड 11 सितंबर को डाउनलोड कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:04 AM IST
Rajasthan Police Constable Exam City 2025
Rajasthan Police Constable Exam City 2025 (Image: Gemini)

Rajasthan Police Constable Exam City 2025 Link: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विभाग ने परीक्षा शहर (Exam City) का लिंक जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थी अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी recruitment2.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड कब आएंगे?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित होगी।

  • 13 सितंबर: दूसरी पारी में परीक्षा होगी।
  • 14 सितंबर: दोनों पारियों में परीक्षा होगी।

ध्यान रहे, कांस्टेबल बैंड कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा नहीं होगी, इसलिए उनके लिए एडमिट कार्ड अपलोड नहीं किए गए हैं।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग

लिखित परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 150 अंकों के होंगे।

  • रीजनिंग और कंप्यूटर बेसिक नॉलेज: 60 प्रश्न (60 अंक)
  • राजस्थान जीके: 45 प्रश्न (45 अंक)
  • जनरल अवेयरनेस/करेंट अफेयर्स: 45 प्रश्न (45 अंक)

हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

परीक्षा के नियम और निर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  • परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
  • अभ्यर्थियों को नीले या काले रंग की पारदर्शी बॉल पेन लेकर आना होगा।
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, बैग या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लाना सख्त मना है।

सहायता और हेल्पलाइन

एडमिट कार्ड डाउनलोड या परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

  • राजकॉम हेल्पलाइन: 7340557555, 9352323625
  • विभाग का नंबर: 0141-2821597
  • ईमेल: igrecraj@gmail.com

सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय पर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें, 11 सितंबर को एडमिट कार्ड भी प्राप्त करें और परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस का पालन जरूर करें।

Updated on:
9 Sep 2025, 10:04 AM IST
Published on: