शिक्षा

Rajasthan PTET Answer Key 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से आंसर-की करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Answer Key: इससे पहले 19 जून को प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 21 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
2 min read
Jun 24, 2025
Rajasthan PTET Answer Key 2025
Rajasthan PTET Answer Key 2025

Rajasthan PTET Answer Key 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने Rajasthan PTET Final Answer Key 2025 आज आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चारों प्रश्न पत्र सेट, A, B, C और D की अंतिम आंसर-की उपलब्ध करा दी गई है।

Rajasthan PTET Answer Key: पहले जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर-की

इससे पहले 19 जून को प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 21 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की गई और उनके सुझावों के अनुसार ही अंतिम आंसर-की तैयार की गई है। इसी के आधार पर अब परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

परीक्षा कब हुई थी?

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 का आयोजन 15 जून को राज्य भर में किया गया था। यह परीक्षा दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सेज (बीए-बीएड, बीएससी-बीएड) में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

Rajasthan PTET Answer Key 2025: ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ptetvmoukota2025.com वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए "Final Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
कोर्स चुनें, दो वर्षीय बीएड या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (BA-BEd/ BSc-BEd)।
इसके बाद प्रश्न पत्र सेट (A, B, C या D) चुनें।
चुने गए सेट की फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
PDF को ध्यानपूर्वक देखें और आवश्यकता अनुसार डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

Updated on:
24 Jun 2025 06:26 pm
Published on:
24 Jun 2025 06:26 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान