
SBI PO Notification 2025(Image-Freepik)
SBI PO Notification 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक बढ़िया मौका लेकर आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 तय की गई है। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए इस खबर में दिए गए नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
SBI के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पद भरे जाएंगे। इसमें से 203 पद सामान्य वर्ग के लिए, 135 पद ओबीसी के लिए और 50 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 37 पद अनुसूचित जाति (SC), 75 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। इनमें 500 पद सामान्य भर्ती के हैं, जबकि 41 पद बैकलॉग के अंतर्गत आते हैं।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम साल में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन के समय तक उनकी डिग्री पूरी हो जाए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट दी जाएगी। SC/ST को 5 वर्ष की छूट और OBC को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, और उसके बाद तीसरे चरण में ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होंगे।
SBI PO को शुरुआती बेसिक वेतन 48,480 रूपये (चार एडवांस इंक्रीमेंट सहित) मिलता है। वेतनमान इस प्रकार है: ₹48,480-2000/7-₹62,480-2340/2-₹67,160-2680/7-₹85,920, इसके अतिरिक्त DA, HRA, और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।
Published on:
24 Jun 2025 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
