Rajasthan REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही रीट मेन्स लेवल 1 और लेवल 2 का रिजल्ट जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने 17 से 20 जनवरी के बीच परीक्षा दी थी वे, यहां स्टेप-बाय-स्टेप रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका जान सकते हैं।
REET Level 1 And REET Level 2 Result 2026:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही रीट मेन्स 2026 (थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था उनका, इंतजार अब किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
राजस्थान में लेवल 1 (प्राइमरी) और लेवल 2 (अपर प्राइमरी) शिक्षकों के कुल 7759 पदों को भरने के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। बोर्ड ने इस लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 के बीच कई शिफ्ट में किया था। परीक्षा की आंसर-की फरवरी महीने में ही जारी कर दी गई थी। अब कैंडिडेट्स फाइनल मेरिट लिस्ट और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान / राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| एग्जाम का नाम | लेवल 1 (प्राइमरी) और लेवल 2 (अपर प्राइमरी) |
| रिजल्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| रिजल्ट की स्थिति | जल्द जारी होगा |
| एग्जाम की तारीख | 17 से 20 जनवरी 2026 |
| स्कोरकार्ड | जल्द उपलब्ध होगा |
| कुल पदों की संख्या | 7759 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in rssb.rajasthan.gov.in |
हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है लेकिन, ताजा रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से रिजल्ट किसी भी वक्त वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड और उनका चयन स्टेटस भी जारी करेगा जिससे, यह साफ हो जाएगा कि उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: