शिक्षा

RSSB Grade 4 Final Answer Key: अभी तक नही कर पाएं हैं राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती की फाइनल आंसर-की डाउनलोड तो सीधे इस लिंक से चेक करें

RSSB Rajasthan Grade 4 final answer key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं। अगर आप अभी तक आंसर-की डाउनलोड नही कर पा रहे हैं तो, सीधे इस लिंक से चेक कर सकते हैं।

2 min read
Jan 22, 2026
RSSB Grade 4 Final Answer Key 2026

RSSB Grade-4 Final Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह एग्जाम दिया था, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का असेसमेंट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

फिर चर्चा में क्यों आ गए Dhirendra Shastri? जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं बागेश्वर बाबा

RSSB Grade 4 Final Answer Key: विवादित सवालों पर बोर्ड का फैसला

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने, यह फाइनल आंसर-की उम्मीदवारों की आपत्तियों को सुलझाने के बाद जारी की है। इससे पहले जारी हुई शुरुआती आंसर-की पर कैंडिडेट्स ने कुछ सवालों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। बोर्ड ने इन शिकायतों की जांच अपने एक्सपर्ट्स से करवाई और उनकी सलाह के बाद ही इस फाइनल लिस्ट को तैयार किया गया है। अब इस आंसर-की में कोई बदलाव नहीं होगा और इसी के आधार पर भर्ती का अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

RSSB Grade 4 Final Answer Key PDF: ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं-

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद Latest News या Candidate Corner के सेक्शन पर क्लिक करें।

यहां Grade-4 Final Answer Key 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें मास्टर क्वेश्चन पेपर के हिसाब से सही उत्तर दिए गए होंगे।

कैंडिडेट्स इस आंसर-की के पीडीएफ का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रखें।

RSSB Grade 4 Exam Result Date 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि, बोर्ड अगले कुछ दिनों के भीतर ही ऑफिशियल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक भी जारी कर देगा। जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे अपने सभी मूल कागजात और उनकी फोटोकॉपी अभी से तैयार करके अपडेट रखें।

ये भी पढ़ें

Rajasthan 4th Grade Salary: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी में चयन के बाद क्या होगा काम और कितनी मिलेगी सैलरी?

Published on:
22 Jan 2026 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर