RRB RPF Constable Exam: RRB द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF Constable भर्ती 2024 से जुड़ी जरूरी खबर सामने आ गई है।रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड(RRB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल को आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। डेटशीट के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से लेकर 20 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में करवाया जाएगा ।
RRB द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एडमिट कार्ड की बात करें तो परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। जिससे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:-REET Result: रीट लेवल-2 का रिवाइज्ड रिजल्ट हुआ जारी
RRB RPF Constable भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें बेसिक मैथमेटिक्स जनरल इंटेलिजेंस से 35 प्रश्न, रीजनिंग से 35 और जनरल अवेयरनेस से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में 1/3 का नेगेटिव मार्किंग भी होगा।
परीक्षा शेड्यूल के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाना होगा।
इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्क्रीन पर नोटिस खुलकर सामने आ जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।