बीजेपी के चुनावी वादे की बात करें तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को 15,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया है। साथ ही डॉ. बीआर अंबेडकर वजीफा योजना के तहत अनुसूचित जाति के छात्रों को तकनीकी और वाणिज्य पाठ्यक्रमों में 1,000 रुपए मासिक वजीफा दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस की बात करें तो बेरोजगार युवकों को एक साल की अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने ‘युवा उड़ान योजना’ लागू करने का वादा किया है। इसमें बिना नौकरी वाले युवाओं को एक साल के लिए 8500 रुपये दिए जाएंगे।