DElEd 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) डीएलएड (D.El.Ed) एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। जो छात्र इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.deledbihar.com पर जाना होगा। 27 जनवरी तक आवेदन के साथ ही आवेदन शुल्क 28 जनवरी 2025 तक जमा किये जा सकते हैं।