नए निर्देशों के अनुसार, यदि कोई छात्र परीक्षा केंद्र पर या परीक्षा के दौरान मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे अगले दो वर्षों तक CBSE परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहले यह प्रतिबंध एक साल के लिए था, जिसे अब बढ़ाकर दो साल कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित गलत जानकारी या अफवाहें फैलाने को भी अनुचित साधनों की श्रेणी में शामिल किया है। इस मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।