National Testing Agency (NTA) ने मेडिकल छात्रों के लिए एक जरुरी अपडेट जारी किया है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार, NEET UG 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए अब APAAR ID की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार अन्य उपलब्ध विकल्पों का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस संबंध में और भी अधिक जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। APAAR ID का मकसद छात्रों के अकादमिक क्रेडिट्स को डिजिटली स्टोर करना और उनकी शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड बनाए रखना है। पहले NTA ने छात्रों को आधार क्रेडेंशियल्स अपडेट करने और APAAR ID को इंटीग्रेट करने की सलाह दी थी। हालांकि, अब इस प्रक्रिया को अनिवार्य नहीं बनाया गया है।