शिक्षा

RRB Technician Result: रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 3 का रिजल्ट जारी, जानें क्या रहा कटऑफ

RRB: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के अगले दिन उम्मीदवारों को आरआरबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नामित रेलवे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2025, 6:50 PM IST
RRB Technician Result
RRB Technician Result

RRB Technician Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इसके साथ ही, प्रत्येक रीजन की कटऑफ भी प्रकाशित की गई है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 20 से 30 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड ने परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया है।

RRB Technician Result: इतने पदों पर होनी है भर्ती


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के अगले दिन उम्मीदवारों को आरआरबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नामित रेलवे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को कम से कम 3-4 दिनों की तैयारी के साथ उपस्थित होना होगा। तकनीशियन ग्रेड-3 परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 13,206 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

RRB: ऐसे चेक कर पाएंगे स्कोरकार्ड

स्कोरकार्ड के लिए सबसे पहले क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट या आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।


नया लॉगिन पेज खुलने पर अपनी रजिस्ट्रेशन नंबरऔर जन्मतिथि दर्ज करें।


इसके बाद कैप्चा कोड भरकर "सबमिट" पर क्लिक करें।


जिसके बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।


भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर के रख लें।

Updated on:
19 Mar 2025, 6:50 PM IST
Published on: