शिक्षा

संस्कृत शिक्षा लेवल एक भर्ती : दस माह से भर्ती लंबित, 400 चयनित नियुक्ति के इंतजार में

संस्कृत शिक्षा में वर्ष 2017 में निकली लेवल एक की भर्ती दस माह से लंबित हैं। चयनित अभ्यर्थियों में से 400 अभी भी नियुक्ति के इंतजार में हैं।

2 min read
Sep 10, 2018
Sanskrit Recruitment

संस्कृत शिक्षा में वर्ष 2017 में निकली लेवल एक की भर्ती दस माह से लंबित हैं। चयनित अभ्यर्थियों में से 400 अभी भी नियुक्ति के इंतजार में हैं। अभ्यर्थी बार-बार नियुक्ति पत्र जारी करवाने के लिए मंत्रियों-अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मगर अधिकारी न तो संतोषपूर्ण जवाब दे रहे हैं और न ही नियुक्ति पत्र जारी कर रहे हैं।

यह है पूरा मामला
Rajasthan संस्कृत शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017 में लेवल एक के 1829 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए अलग से परीक्षा नहीं ली गई। बल्कि वर्ष 2011, 2012 व 2015 की मेरिट के आधार पर ही नियुक्तियां दी जानी थी। विभाग ने साल की शुरुआत में सभी पदों पर मुख्य सूची जारी कर दी। साथ ही नियुक्ति की तिथि भी दे दी। मार्च तक ज्वॉइन नहीं करने वाले अभ्यर्थी की जगह खाली मानकर 400 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी। वहीं मुख्य सूची के 50 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के बाद भी अभी नियुक्ति के लिए कतार में हैं। विभाग न तो मुख्य सूची और न ही प्रतीक्षा सूची के चयनितों किसी के भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रहा है। मामला करीब 6 माह से ज्यों का त्यों अटका पड़ा है।

बस, चक्कर काट रहे हैं
मेरिट सूची में होने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। आठ माह पहले दस्तावेज सत्यापन भी हो चुका है। आठ माह में कई बार विभाग के चक्कर काट चुका हूं। मगर नियुक्ति पत्र जारी ही नहीं किए जा रहे हैं। भरत लाल मीना, चयनित अभ्यर्थी

सभी पदों पर मुख्य सूची जारी कर दी गई थी। जिन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी नहीं आए, उन पदों पर नियुक्ति दी जानी है। रवि शंकर श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, संस्कृत शिक्षा विभाग

Published on:
10 Sept 2018 12:57 pm
Also Read
View All