शिक्षा

Sarkari Naukri 2021: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) हाजीपुर ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 18 पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2021, 11:55 AM IST
niper hajipur

Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) हाजीपुर ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 18 पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। शोध और अनुसंधान क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवा इन पदों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) की आधिकारिक वेबसाइट niperhajipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई

इस बात का ध्यान रखें कि NIPER में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के निकली भर्ती पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2021 है। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आप नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की आधिकारिक वेबसाइट niperhajipur.ac.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

NIPER में इन पदों पर निकली है वैकेंसी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) हाजीपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और अन्य की भर्ती के लिए अधिसूचना की घोषणा की है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से भर्ती के लिए घोषित पदों के लिए कुल संख्या 18 है। शोध और अनुसंधान में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

महत्वपूर्ण तिथि :

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 05 मई 2021

हार्ड कॉपी आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2021

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ( NIPER ) की आधिकारिक वेबसाइट niperhajipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बात का ख्याल रखें कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2021 है।

Updated on:
8 Apr 2021, 11:55 AM IST
Published on: