29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari naukri 2021: एडेड जूनियर हाई स्कूल अध्यापक भर्ती परीक्षा स्थगित, 18 अप्रैल को होनी थी परीक्षा

Sarkari Naukri 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ( Uttar Pradesh Government) ने एडेड जूनियर हाई स्कूलों में अध्यापक( Teacher) भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 7 Apr 2021, 11:21 PM IST

Teacher Recruitment Exam on postponed

Teacher Recruitment Exam on postponed

Sarkari naukri 2021: एडेड जूनियर हाई स्कूलों में अध्यापक पद की भर्ती परीक्षा 18 अप्रैल को होनी थी जिसे स्थगित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है इस फैसले को लेने की सबसे बड़ी वजह कोरोना संक्रमण और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बताई जा रही है। सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के एक पद के लिए करीब 208 दावेदार थे।
जानकारी के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसकी परीक्षा 18 अप्रैल को होनी थी और एक महिने के बाद यानि की 18 मई को भर्ती परीक्षा का परिणाम आना था. लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से शासन को यह फैसला लेना पड़ा। विशेष सचिव आरबी सिंह के अनुसार परीक्षा की अगली तिथि बाद में जारी की जाएगी।

Read More:-Sarkari naukri 2021: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल

सहायक अध्यापक पदों पर सर्वाधिक दावेदारी
उत्तर प्रदेश के 3049 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल की भर्ती में सहायक अध्यापक बनने वालों की संख्या सबसे अधिक है।काफी ज्यादा लोगों ने इसी पद के लिए दावेदारी की है। एक पद के लिए 208 से अधिक दावेदार हैंइनमें से सैकड़ों तो ऐसे भी अभ्यर्थी हैं जिन्होंने एक नही बल्कि दोनों पदों के लिए आवेदन किया है।

3 लाख 13 हजार 963 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती के लिए कुल 3 लाख 13 हजार 963 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 20,979 आवेदन ऐसे हैं जो प्रधानाध्यापक पद के लिए हैं।और 18,596 आवेदन ऐसे हैं जिस पर अभ्यर्थियों ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक दोनों पदों के लिए आवेदन किया है, सहायक अध्यापक पद के लिए तीन लाख 13 हजार 963 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।