शिक्षा

SBI Clerk Prelims Result 2026: कब जारी होगा क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट, 26 नवंबर को होगी मेन्स परीक्षा; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

SBI Clerk Prelims Result 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जानिए रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, मेन्स एग्जाम पैटर्न और कटऑफ से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 1:44 PM IST
SBI Clerk Prelims Result 2026, SBI Clerk Mains Exam Date 2026, SBI Clerk Cut Off, SBI Recruitment 2026, Govt. Jobs 2026
SBI Clerk Prelims Result 2026 कब होगा जारी (PC: AI)

SBI Clerk Prelims Result Date 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जल्द ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 26 और 27 सितंबर, 2026 को देश-भर के अलग-अलग केंद्रों पर 7680 पदों के लिए आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

SBI Clerk Result 2026 कब होगा जारी?

एसबीआई क्लर्क भर्ती के नियमित पदों के लिए प्रीलिम्स रिजल्ट नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। अब 7680 नियमित पदों का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। रिजल्ट के साथ ही बैंक की ओर से उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड और राज्यवार कटऑफ भी जारी की जाएगी। बतादें कि भारतीय स्टेट बैंक पहले ही बैकलॉग पदों के लिए प्रीलिम्स का रिजल्ट 17 अक्टूबर, 2026 को स्कोरकार्ड और कटऑफ के साथ जारी कर चुका है।

SBI Clerk Prelims Exam 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी

भर्ती का विवरणजरूरी जानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नामजूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स)
विज्ञापन संख्याCRPD/CR/2026 27/17
नियमित रिक्तियों की संख्या7680 पद
प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख26 और 27 सितंबर, 2026
रिजल्ट जारी होने का संभावित समयनवंबर 2026 के दूसरे हफ्ते तक
मेन्स परीक्षा की संभावित तारीख26 नवंबर, 2026
आधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI Clerk Mains Exam 26 नवंबर को हो सकती है आयोजित

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर, 2026 को होने की संभावना है। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। समय कम होने के कारण अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट का इंतजार किए बिना मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

SBI Clerk Mains Exam Pattern 2026 में पूछे जाएंगे कुल 190 सवाल

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें 190 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए कुल 2 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय सीमा
जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस50 प्रश्न50 अंक35 मिनट
जनरल इंग्लिश40 प्रश्न40 अंक35 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड50 प्रश्न50 अंक45 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड50 प्रश्न60 अंक45 मिनट
कुल190 प्रश्न200 अंक2 घंटे 40 मिनट

SBI Clerk Cut Off 2026 कितनी रहेगी और लोकल लैंग्वेज टेस्ट

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सेक्शनल कटऑफ का नियम लागू नहीं होता है। बैंक केवल कैटेगरी के अनुसार और राज्यवार ओवरऑल कटऑफ अंक जारी करता है। मेन्स परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LPT/LLPT) में शामिल होना होगा। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ी है और उनके पास मार्कशीट का वैध प्रमाण है, उन्हें इस भाषा परीक्षा से नियमानुसार छूट मिल सकेगी। फाइनल मेरिट सूची पूरी तरह मेन्स परीक्षा के अंकों के आधार पर ही बनेगी।

SBI Clerk Prelims Result ऐसे कर सकेंगे चेक

  1. सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल sbi.bank.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध करियर विकल्प पर क्लिक करें और करंट ओपनिंग्स में जाएं।
  3. वहां जूनियर एसोसिएट नियमित भर्ती विज्ञापन CRPD/CR/2026 27/17 से जुड़े लिंक का चयन करें।
  4. स्क्रीन पर प्रीलिम्स रिजल्ट PDF लिंक पर क्लिक करके फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  5. स्कोरकार्ड देखने के लिए मार्क्स वाले लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. रिजल्ट और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।