शिक्षा

SBI PO Apply Online करने की आज अंतिम तारीख, सीधे इस लिंक से ऐसे कर सकते हैं आवेदन

SBI PO Form: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं...
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2025, 11:27 AM IST
SBI PO Apply Online
SBI PO Apply Online (Image: Patrika)

SBI PO Form Last Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 14 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 541 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें से 203 पद सामान्य वर्ग, 135 ओबीसी, 50 ईडब्ल्यूएस, 37 अनुसूचित जाति और 75 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इन रिक्तियों में 500 पद रेगुलर जबकि 41 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं।

SBI PO Apply Online: शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं और 31 दिसंबर 2025 तक अपनी डिग्री प्राप्त कर लेंगे, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के अनुसार की जाएगी। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष तथा ओबीसी को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

SBI PO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों के माध्यम से होगा—प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट (जिसमें ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू शामिल हैं)।

प्रीलिम्स परीक्षा जुलाई या अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम चरण यानी साइकोमेट्रिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट में चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

SBI PO Salary: वेतनमान और अन्य लाभ

नियुक्ति होने पर प्रोबेशनरी ऑफिसर को 48,480 रुपये बेसिक पे (चार एडवांस इंक्रीमेंट्स सहित) दिया जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चर इस प्रकार होगी-
48,480 - 2000×7 - 62,480 - 2340×2 - 67,160 - 2680×7 - 85,920। इसके अतिरिक्त, महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। कुल मिलाकर मासिक सैलरी आकर्षक होगी।

Updated on:
14 Jul 2025, 11:27 AM IST
Published on: