School Closed Tomorrow: 26 जनवरी एक राष्ट्रीय अवकाश है। इस वजह से देशभर में सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज आधिकारिक तौर पर बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान,हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार समेत सभी राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहती है।
26 January 2026: भारत में 26 जनवरी सिर्फ एक सरकारी अवकाश होता। साल 2026 में गणतंत्र दिवस सोमवार को पड़ रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। उसी दिन देश ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में दुनिया के सामने स्थापित किया। हर साल यह तारीख उसी ऐतिहासिक पल की याद दिलाती है।
26 जनवरी एक राष्ट्रीय अवकाश है। इस वजह से देशभर में सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज आधिकारिक तौर पर बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान,हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार समेत सभी राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहती है।
गणतंत्र दिवस को ‘राजपत्रित अवकाश’(Gazetted Holiday)की श्रेणी में रखा गया है। आमतौर पर इस दिन स्कूलों में नियमित पढ़ाई नहीं होती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्कूल पूरी तरह सूने रहते हैं। कई जगहों पर सुबह झंडारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कहीं छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होती है, तो कहीं स्वैच्छिक।
सरकारी दफ्तरों, बैंकों और अधिकतर संस्थानों में इस दिन कामकाज नहीं होगा। हालांकि निजी दफ्तरों में जरुरत मुताबिक लोगों को बुलाया जा सकता है। फिर भी ज्यादातर कंपनियां छुट्टी देती हैं या सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित करती हैं। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे।