शिक्षा

School Holiday: बिहार और यूपी में छठ के मौके पर इतने दिनों की रहेगी छुट्टी, जानें तारीख

बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छठ पूजा बहुत ही धूम-धाम से मनाई जाती है। इस पूजा को लेकर राज्य में छुट्टी रहती है। बिहार में इस साल भी छठ पूजा को लेकर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है।

less than 1 minute read
Oct 22, 2025
School Holiday on chhath Pooja (Image-Freepik)

School Holiday: उत्तर भारत खासकर बिहार में छठ पूजा को सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। बिहार में छठ पूजा को बहुत ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। छठ महापर्व का इंतजार पूरे उत्तर भारत, खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को बेसब्री से रहता है। यह सूर्य उपासना का पर्व 4 दिनों तक बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगा।

School Holiday: कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद?

बिहार: राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छठ के लिए 25 से 28 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: पूरे उत्तर प्रदेश में छठ को बड़े स्तर पर नहीं मनाया जाता। लेकिन बिहार से सटे जिले सहित कई अन्य जिलों में छठ का त्यौहार मनाया जाता है। इसलिए उन जिलों में जरुरत के मुताबिक छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है।

School Holiday Chhath Puja: क्यों मनाया जाता है छठ पर्व

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है। महिलाएं इस व्रत को परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस दौरान व्रती चार दिन तक कठोर नियमों का पालन करती हैं और बिना भोजन व जल ग्रहण किए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। छठ पर्व में लोगों का बड़े पैमाने पर घरों की ओर जाना होता है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग हर साल इस अवसर पर स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लेता है, ताकि विद्यार्थी और शिक्षक दोनों अपने परिवारों के साथ पर्व मना सकें।

Published on:
22 Oct 2025 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर