शिक्षा

SSC GD Constable Exam Date 2025: एसएससी ने GD कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट समेत कई परीक्षाओं की तिथि की घोषित

SSC GD Constable Exam Date 2025: परीक्षा के जरिए CAPFs, SSF GDअसम राइफल्स में राइफलमैन (GD), Narcotics Control Bureau जैसे विभागों में सिपाही की भर्ती की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 7:59 PM IST
SSC GD Constable Exam Date 2025
SSC GD Constable Exam Date 2025

SSC GD Constable Exam Date 2025: Staff Selection Commission (SSC) ने अगले 3-4 महीने के अंदर होने वाली कई परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 18 नवंबर 2024 (सोमवार) नोटिस जारी करते हुए सभी परीक्षाओं के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। नोटिस के मुताबिक GD Constable Exam 4 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 25 फरवरी तक चलेगी।

SSC GD Constable Exam Date 2025: इन तारीखों पर होगी परीक्षा


GD Constable Exam 4, 13, 17,21, 24 और 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करवाया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए CAPFs, SSF GDअसम राइफल्स में राइफलमैन (GD), Narcotics Control Bureau जैसे विभागों में सिपाही की भर्ती की जाएगी।

CGL Exam Date: 18 से 20 जनवरी 2025 के बीच होगी परीक्षा


GD Constable Exam के अलावा और भी कई परीक्षाओं के तारीखों का ऐलान हुआ है। जिसमें CGL 2024 Tier II Exam और Grade 'C' Stenographer Skill Test शामिल है। CGL की परीक्षा 18 से 20 जनवरी 2025 के बीच आयोजित होगा। वहीं Grade 'C' Stenographer Skill Test के लिए परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

Updated on:
19 Nov 2024, 7:59 PM IST
Published on: