शिक्षा

Study Abroad: किस राज्य से सबसे ज्यादा छात्र जाते हैं विदेश पढ़ने, जानिए अपने राज्य का हाल 

Study Abroad: साल 2023 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। विदेश जाने वाले भारतीयों में सबसे बड़ी संख्या पंजाब के छात्रों की है।
2 min read
Study Abroad

Study Abroad: हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख करते हैं। भारतीय स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा यूएस, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया जाना पसंद करते हैं। इसके बाद जिन देशों के नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं उनमें जर्मनी, आयरलैंड, सिंगापुर, रशिया, फिलिपिन्स, फ्रांस और न्यूजीलैंड आदि शामिल है। हर राज्य से विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या अलग-अलग है। आइए, आज जानते हैं कि किस राज्य के स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा विदेश पढ़ने के लिए जाते हैं।

पहले नंबर पर आता है पंजाब 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस तरह के आंकड़ों में बदलाव होता रहता है। साल 2023 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। विदेश जाने वाले भारतीयों में सबसे बड़ी संख्या पंजाब के छात्रों की है। हालांकि, पंजाब के अलावा और भी राज्य हैं जो पहले नंबर पर आते हैं। इनमें आंध्र प्रदेश/तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। इन सभी राज्यों से विदेश जाने वाले कुल भारतीयों का प्रतिशत 12.5 है। 

दूसरे नंबर पर हैं ये राज्य (Study Abroad)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तीन राज्य आते हैं, गुजरात, दिल्ली एनसीआर और तमिलनाडु। इन तीन जगहों से 8 प्रतिशत छात्र विदेश जाते हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर है कर्नाटक, यहां से 6 प्रतिशत छात्र विदेश जाते हैं। 

इन राज्यों के छात्र भी जाते हैं विदेश (Study Abroad)

कुल प्रतिशत में से बचे हुए 33 प्रतिशत छात्र अन्य राज्यों से विदेश जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, तेलंगाना और महाराष्ट्र वे राज्य हैं जहां से सबसे ज्यादा भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं।

हर साल विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है

साल दर साल विदेश जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। इंडियन स्टूडेंट मोबिलिटी रिपोर्ट 2023 के अनुसार, साल 2019 में करीब 10.9 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश गए। साल 2022 में इसमें सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई और करीब 13.24 लाख छात्र विदेश गए। ऐसा अनुमान है कि साल 2025 तक करीब 20 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं।  

Updated on:
16 Jul 2024 12:16 pm
Published on:
16 Jul 2024 12:16 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान