
CUET UG Re Test Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट जो री-टेस्ट दे रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ऐसा करने exams.nta.ac.in/CUET-UG
सीयूईटी यूजी री-टेस्ट का आयोजन 19 जुलाई के दिन किया जाएगा। करीब 1000 कैंडिडेट्स के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। दरअसल, ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा से जुड़ी शिकायतें 30 जून के पहले दर्ज की थी, उनके लिए ये परीक्षा आयोजित की जा रही है। एनटीए ने साफ कर दिया था कि 30 जून से पहले जो शिकायतें मिली हैं अगर वो सही पाई जाती हैं तो उन कैंडिडेट्स के लिए री-टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
एनटीए ने अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब री-टेस्ट के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में एनटीए ने कोई अपडेट शेयर नहीं किया है। सभी कैंडिडेट का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है।
Updated on:
16 Jul 2024 11:23 am
Published on:
16 Jul 2024 11:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
