शिक्षा

Study Tips : इन 5 आदतों को अपनाकर आपका बच्चा पढ़ाई में छोड़ देगा सबको पीछे

Study Tips : पढ़ाई के दौरान ब्रेक का भी अपना महत्व है। लगातार पढ़ाई करते रहने से दिमाग थक जाता है जिसके बाद पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसलिए टाइम टेबल बनाते समय...

2 min read

Study Tips : भारतीय अभिवाक हमेशा इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कैसे उनका बच्चा ज्यादा मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि उसका भविष्य उज्ज्वल हो और एक अच्छी जिंदड़ी जी सकें। वहीं इसके उलट अधिकांश बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा खेल-कूद में मन लगता है। जिस कारण वो पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस बात को लेकर उनके माता-पिता हमेशा परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आपके बच्चे अच्छी आदतों को अपना लेते हैं तो वो बेहतर पढ़ाई के साथ भविष्य में बहुत आगे बढ़ सकते हैं।

Study Tips : पढ़ाई का हो उचित टाइम टेबल

किसी भी विद्यार्थी के लिए सबसे जरूरी है कि छात्र एक टाइम टेबल बनाएं, जिसका वे नियमित ढंग से पालन करें। छात्रों को एक ऐसा टाइम टेबल तैयार करना है जिसमें पढ़ने से लेकर बाकि सारे काम के लिए समय को विभाजित किया गया हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना जरुरी है कि ऐसा  टाइम टेबल ना बनाएं जिसे पूरा करना ही मुश्किल हो जाएं।  टाइम टेबल ऐसा हो जिसका पालन किया जा सकता है।

दबाब में ना करवाएं  पढ़ाई 

पढ़ाई में मन लगे उसके लिए सबसे जरुरी बात है  विद्यार्थी का पढ़ाई में मन लग रहा हो। छात्र अपने मन से पढ़ाई करने के लिए बैठे। अगर अभिवावक जबरदस्ती पढ़ाई के लिए बच्चे को कह रहे हैं और वो बच्चा सिर्फ इस दबाव में पढ़ने बैठा है कि माता-पिता ने कहा तो उसे पढ़ने में मन नहीं लग सकता है।

बीच-बीच में लेते रहें ब्रेक 

पढ़ाई के दौरान ब्रेक का भी अपना महत्व है। लगातार पढ़ाई करते रहने से दिमाग थक जाता है जिसके बाद पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसलिए टाइम टेबल बनाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि  पढ़ाई के बीच ब्रेक भी हो।  पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहने से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होता है।

आस-पास का वातावरण हो सही 

पढ़ाई में मन लगाने के लिए सबसे जरुरी है आस-पास का वातावरण शांत और शुद्ध हो।  इसलिए पढ़ाई के दौरान इस बात पर जरूर ध्यान दें कि स्टडी रूम के पास शांति हो और यदि आस-पास शांति का माहौल नहीं है तो किसी और कमरे में पढ़ाई हो, इस पर विचार करें।

अच्छे दोस्तों के साथ हो बातचीत 

अगर आपके बच्चे का दोस्त, जिनसे वो मिलते हैं, साथ खेलते हैं, वो पढ़ाई में अच्छे हैं तो उनकी अधिकतर बातचीत भी पढ़ाई के आस-पास होगी। जिससे उनको और अधिक पढ़ने और आगे बढ़ने का मोटिवेशन मिलेगा। इसलिए छात्रों को ऐसे दोस्त बनाने की जरुरत है जो अच्छे विचार वालो हो और पढ़ाई में भी अच्छे हो।

Updated on:
08 Sept 2024 03:57 pm
Published on:
08 Sept 2024 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर