शिक्षा

Studying Abroad: विदेश में पढ़ाई का खर्च, किस देश में है सस्ती शिक्षा, किस में महंगी? जानिए पूरी जानकारी

Studying Abroad: कनाडा में पढ़ाई का खर्च ₹20.75 लाख से ₹33 लाख तक है, जबकि यूके में यह ₹29 लाख से ₹46 लाख के बीच होता है। यूके में जीवन यापन का खर्च भी काफी अधिक होता है।

2 min read
Jun 02, 2025
Students Who Study Abroad(Symbolic Image-Freepik)

Studying Abroad: विदेश में उच्च शिक्षा का सपना अब भी कई भारतीय छात्रों के दिलों में बसा है, लेकिन इस सपने की राह में सबसे बड़ी बाधा होती है, शिक्षा और रहने का खर्च। हाल ही में सामने आए एक अनुमान के अनुसार, अमेरिका, कनाडा, यूके जैसे देशों में पढ़ाई का वार्षिक खर्च 33 लाख से 54 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, वहीं कुछ यूरोपीय देशों में यह खर्च अपेक्षाकृत काफी कम है। Consultifly नामक एक कंसल्टेंसी ने रिसर्च के आधार पर एक डेटा तैयार किया है।

Studying Abroad: सबसे महंगा देश - अमेरिका


विदेशी शिक्षा के लिहाज से अमेरिका हमेशा से छात्रों की पहली पसंद रहा है, लेकिन यहां का खर्च सबसे अधिक है। अमेरिका में एक छात्र का वार्षिक औसत खर्च ₹33 लाख से ₹54 लाख तक हो सकता है। यह खर्च अलग-अलग कोर्स (जैसे STEM, MBA, आर्ट्स), विश्वविद्यालय का प्रकार (पब्लिक या प्राइवेट), शहर (न्यूयॉर्क बनाम टेक्सास) और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।

CountryEstimated Annual Cost (in ₹ Lakhs)
USA₹33L – ₹54L
Canada₹20.75L – ₹33L
UK₹29L – ₹46L
Ireland₹24.75L – ₹37.5L
France₹10L – ₹20.75L
Spain₹8.3L – ₹16.6L
Germany₹8.3L – ₹15L
Sweden₹12.5L – ₹20.75L
Consultifly के रिसर्च के आधार पर

कनाडा और यूके भी महंगे विकल्प


कनाडा में पढ़ाई का खर्च ₹20.75 लाख से ₹33 लाख तक है, जबकि यूके में यह ₹29 लाख से ₹46 लाख के बीच होता है। यूके में जीवन यापन का खर्च भी काफी अधिक होता है, खासकर लंदन जैसे शहरों में। वहीं आयरलैंड में पढ़ाई पर सालाना खर्च ₹24.75 लाख से ₹37.5 लाख तक आता है। यहां की शिक्षा प्रणाली और टेक्निकल कोर्स छात्रों को अपनी ओर खींच रहे हैं।

कम खर्च वाले देश: फ्रांस, जर्मनी, स्पेन


अगर आप कम बजट में अच्छी शिक्षा की तलाश में हैं तो फ्रांस, जर्मनी और स्पेन बेहतर विकल्प हो सकते हैं। फ्रांस में पढ़ाई का खर्च ₹10 लाख से ₹20.75 लाख तक सीमित है। स्पेन में यह और भी कम है, ₹8.3 लाख से ₹16.6 लाख तक। जर्मनी, जो अपने ट्यूशन-फ्री पब्लिक यूनिवर्सिटी मॉडल के लिए प्रसिद्ध है, में पढ़ाई और जीवन यापन का कुल खर्च ₹8.3 लाख से ₹15 लाख तक होता है।

स्वीडन भी सुलभ विकल्पों में शामिल


स्वीडन में पढ़ाई का अनुमानित खर्च ₹12.5 लाख से ₹20.75 लाख के बीच है। स्कैंडिनेवियाई देशों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली और सामाजिक सुरक्षा भी छात्रों को आकर्षित करती है।

Updated on:
02 Jun 2025 04:18 pm
Published on:
02 Jun 2025 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर